आज की दुनिया में

आज की दुनिया मे पैसा होना जरूरी है, चाहे जिस्म मे ज़मीर हो या ना हो

आज की दुनिया मे मशहूर होना जरूरी है, चाहे सही पहचान हो या ना हो

आज की दुनिया मे बुलंदी छूना जरूरी है, चाहे जमीन पर पैर हों या ना हों

आज की दुनिया मे धार्मिक होना जरूरी है, चाहे कर्म नेक हों या ना हों

आज की दुनिया मे व्यावहारिक होना जरूरी है, चाहे ठीक व्यवहार हो या ना हो

Best Quotes On Life images for Status on WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter, etc.

आज की दुनिया मे पद बड़ा होना जरूरी है, चाहे ठीक से ज्ञान हो या ना हो

आज की दुनिया मे बाहर से ठीक होना जरूरी है, चाहे मन साफ हो या ना हो

आज की दुनिया मे भविष्य अच्छा होना जरूरी है, चाहे वर्तमान ठीक हो या ना हो

आज की दुनिया में दिखावा करना जरूरी है, चाहे औकात हो या ना हो

आज की दुनिया मे फ़ायदा होना जरूरी है, चाहे  कायदा हो या ना हो

आज की दुनिया में खुश दिखना जरूरी है, चाहे मन खुश हो या ना हो

आज की दुनिया मे सुधार होना जरूरी है, चाहे खुद मे सुधार हो या ना हो

आज की दुनिया मे नाम जरूरी है, चाहे ईमान हो या ना हो

आज की दुनिया में फोन स्मार्ट होना जरूरी है, चाहे इंसान स्मार्ट हो या ना हो

 

Best Quotes On Life के साथ साथ येह भी पढ़ें :-

 

Related Posts

Ajay Saini

मैं लाला राम सैनी (Ajay)ग्राम पोस्ट बरखेडा, तह.मालाखेडा,जिला.अलवर, राजस्थान पिन कोड 301406 का रहने वाला हूँ | मैंने Electronics Mechanic से ITI और हिन्दी साहित्य से Post Graduate हूं | वर्तमान में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro-DMRC) में तकनीकी विभाग में कार्यरत हूँ | मुझे काव्य लेखन का अत्यधिक शौक है| इसलिए मैंने मन के पर वेबसाइट को चुना | यहाँ पर मुझे अपनी कला को साबित करने का मौका मिला है,मैं तहे दिल से Man Ke Par का आभारी हूँ |

This Post Has One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *