International Women’s Day-2021। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च महीने की 08 तारीख को मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य:-
- इस दिन का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं और पुरुषों में समानता लाना है।
- दुनिया के कई देशों में आज भी महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है, महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से पिछड़ी है।
- महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले में कमी लाना भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।
- नौकरी में महिलाओं को पदोन्नति में कई बाधाओं का सामना करना पड़ जाता है, वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में भी महिलाएं काफी पिछड़ी हुई हैं। इस मुद्दों पर महिलाओं को जागरूक करना।

महिला दिवस की शुरुआत:-
पहला महिला दिवस 28 फरबरी वर्ष1909 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया था। इसे सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका (SPA) के द्वारा आयोजित किया गया था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया था।
आंदोलन करने वाली महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, सैलरी में बढ़ोतरी की जाए और साथ में वोटिंग का भी अधिकार दिया जाए।महिलाओं के इस आंदोलन के बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने सबसे पहले राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का ऐलान किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार सबसे पहले क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने दिया था। क्लारा जेटकिन जब डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल हुई थी तो उस समय करीब 100 महिलाएं मौजूद थीं, जो 17 देशों से आई थीं।
वहीं रूसी महिलाओं ने पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया था।
यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां की थीं।
सभी महिलाओं ने क्लारा के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया था। विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव क्लारा जेटकिन ने वर्ष 1910 में किया था। इस प्रकार सबसे पहले 1911 में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया था। लेकिन वर्ष 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता संयुक्त राष्ट्र संघ से मिली। तब से इसे दुनियाभर में मनाया जा रहा है।
यह दिवस विश्व में किस प्रकार मनाया जाता है?
दुनिया के हर देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है।
रूस, कंबोडिया, नेपाल और जार्जिया जैसे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अवकाश होता है।
चीन में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन काम से आधे दिन का अवकाश मिलता है।
इटली की राजधानी रोम में महिलाओं को इस दिन मिमोसा (छुईमुई) के फूल देने का रिवाज है।
कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं।
कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, मां और बहनों को उपहार भी देते हैं।
इस दिन को एक थीम ( theme ) भी दी जाती है:-
Sn. No. | Year | Theme |
01 | 1996 | Celebrating the Past, Planning for the Future |
02 | 1997 | Women and the Peace Table |
03 | 1998 | Women and Human Rights |
04 | 1999 | World Free of Violence Against Women |
05 | 2000 | Women Uniting for Peace |
06 | 2001 | Women and Peace: Women Managing Conflicts |
07 | 2002 | Afghan Women Today: Realities and Opportunities |
08 | 2003 | Gender Equality and the Millennium Development Goals |
09 | 2004 | Women and HIV/AIDS |
10 | 2005 | Gender Equality Beyond 2005; Building a More Secure Future |
11 | 2006 | Women in Decision-making |
12 | 2007 | Ending Impunity for Violence Against Women and Girls |
13 | 2008 | Investing in Women and Girls |
14 | 2009 | Women and Men United to End Violence Against Women and Girls |
15 | 2010 | Equal Rights, Equal Opportunities: Progress for All |
16 | 2011 | Equal Access to Education, Training, and Science and Technology: Pathway to Decent Work for Women |
17 | 2012 | Empower Rural Women, End Poverty and Hunger |
18 | 2013 | A Promise is a Promise: Time for Action to End Violence Against Women |
19 | 2014 | Equality for Women is Progress for All |
20 | 2015 | Empowering Women, Empowering Humanity: Picture it! |
21 | 2016 | Planet 50-50 by 2030: Step It Up for Gender Equality |
22 | 2017 | Women in the Changing World of Work: Planet 50-50 by 2030 |
23 | 2018 | Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives |
24 | 2019 | Think Equal, Build Smart, Innovate for Change |
25 | 2020 | “I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights ” |
26 | 2021 | Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world |
वर्ष 2021 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की theme:-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए 2021 संयुक्त राष्ट्र का विषय (UN theme) ” महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना’ है। यह विषय कोविड परिस्थितयों के बीच चुना गया है।
Nice and very informative Article.